बीकानेर: त्यागी वाटिका स्थित मकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
बीकानेर के त्यागी वाटिका इलाके में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सीएमएचओ ऑफिस के पास स्थित एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुर