गिरिडीह: अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा, जिला इकाई गिरिडीह की महत्वपूर्ण बैठक बरगण्डा विश्वनाथ मंदिर परिसर में आयोजित
अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा, जिला इकाई गिरिडीह की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को 6 बजे बरगण्डा स्थित विश्वनाथ मंदिर परिसर में जिला अध्यक्ष दुर्गा राम चन्द्रवंशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, समाज की एकजुटता तथा समाज के लोगों को सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।