मेरठ: दिल्ली से चोरी की गई गाड़ियों को फर्जी कागज से बचाने वाले गिरफ्तार, जम्मू कश्मीर में बेची थी कारें
Meerut, Meerut | Apr 29, 2026 एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने भावनपुर क्षेत्र से चोरी की गाड़ियों को फर्जी कागजातों के जरिए बाजार में खपाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी आरटीओ दफ्तर के बाहर दुकान चलाता है जो अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की गाड़ियों के नकली कागज तैयार करता था। एसटीएफ इनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।