पीलीभीत: तहसील में भाकियू महिला सदस्यों के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ के प्रयास का आरोप, पुलिस से की गई शिकायत
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (भानू) की महिला सदस्यों ने एक व्यक्ति पर अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ प्रयास का आरोप लगाते हुए कोतवाली पूरनपुर में कार्रवाई की मांग की है। महिलाओं ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि ग्राम गोरा निवासी एक युवक संगठन की महिला सदस्यों के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार करता रहा है।