गुलाना: सावन में अकोदिया से बोलाई तक निकली भव्य पदयात्रा, सिद्धवीर हनुमान मंदिर पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु
अकोदिया। सावन माह पर रविवार दोपहर 3 बजे अकोदिया से बोलाई स्थित सिद्धवीर हनुमान मंदिर तक 16 किलोमीटर की अरदास पदयात्रा निकाली गई। इसमें महिला, पुरुष, युवा और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु भगवा ध्वज लेकर "जय श्रीराम" और "जय बजरंगबली" के जयघोष करते चले। मार्ग में पुष्पवर्षा, फल और शीतल पेय वितरित हुए। शाम को मंदिर पहुंचकर पूजन, महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया। मा