सदर: प्रयागराज: डीसीपी नगर ने की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतें सुनीं
Sadar, Allahabad | May 12, 2026
पुलिस और जनता के बीच संवाद बढ़ाने और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए पुलिस उपायुक्त नगर ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।डीसीपी नगर ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जमीन विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी और पुलिस कार्रवाई सेकार्रवाई से जुड़ी शिकायतों पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लिया।