सुसनेर: खजूरी जोड़ पर बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर, दोनों घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज किया गया
उज्जैन-झालावाड़ NH552-जी पर खजूरी जोड़ के पास सोमवार साढे 11 बजे राह चलते झालावाड़ निवासी पप्पूलाल को एक बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में राहगीर पप्पूलाल और बाइक सवार सुवरखेड़ी निवासी 40 वर्षीय बाइक चालक नारायण सिंह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को पुराना बस स्टैंड स्थित सिविल अस्पताल लाया गया। यहा दोनो का इलाज जारी है।