पिंड्रा: कपसेठी में ढाबा संचालक के खाते से उड़ाए 50 हजार: मोबाइल फोन से बात करने के बहाने युवक ने ठगा
वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के भरहरिया गांव में एक ढ़ाबा संचालक से 50 हजार ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक मोबाइल से बात करने के बहाने उसके मोबाइल से अपने मित्र के खाते में ट्रांजक्शन कर लिया। मोबइल से पर मैसेज आने से उसे अपने खाते से रुपए कटने की जानकारी हुई। ढाबा संचालक मंगला प्रसाद ने कपसेठी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।