पिंड्रा: जिलाधिकारी के निर्वाचन कार्यो के तैयारी की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए
जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्य हेतु नियुक्त एआरओ व प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कमिश्नरी सभागार में आयोजित हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित प्रभारी अधिकारियों एवं एआरओ को निर्वाचन कार्य हेतु सौंपी गई जिम्मेदारियों के अनुसार समस्त तैयारियां समय से पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।