पिंड्रा: गंगापुर नगर में बंदर के हमले से 3 युवक घायल पहले भी कई ग्रामीणों पर कर चुके हैं हमला, ग्रामीण भयभीत
वाराणसी के राजातालाब क्षेत्र के नगर पंचायत गंगापुर में बंदरों से लोगों में भय हो गया है। यहां आए दिन बंदर नगर पंचायत के लोगों पर हमला कर घायल कर देते हैं। यहां के नगर वासियों ने गंगापुर कार्यालय में अधिकारियों से बंदरों से निजात दिलाने की शिकायत की है।