पिंड्रा: हाईवे पर लोडर की टक्कर से बाइक सवार की मौतः रोहनिया क्षेत्र तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा।