राजस्थान विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन रामगोपाल सुथार मंगलवार को हनुमानगढ़ दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जंक्शन स्थित दुर्गा मंदिर धर्मशाला परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों की ओर से दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया।