बिंदकी: बिंदौर गांव के समीप यमुना नदी घाट में स्नान करते समय दो किशोर डूबे, एक की मौत और दूसरे की खोजबीन जारी
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के बिदौर गांव के समीप यमुना नदी घाट में मंगलवार की सुबह 10 बजे ऋषभ उम्र 11 वर्ष पुत्र अभिषेक निवासी जाफरगंज अपने मौसेरे भाई प्रतीक उम्र 13 वर्ष पुत्र मुकेश निवासी चांदपुर थाना चांदपुर के साथ स्नान करने गया था तभी अचानक दोनों यमुना नदी में डूब गए। ऋषभ को बाहर निकाला गया जिसकी मौत हो चुकी थी। प्रतीक की खोज बीन जारी है।