खिलचीपुर: विधायक हज़ारी लाल दांगी ने ग्राम हालाहेड़ी एवं ग्राम गाड़ाहेट में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हालाहेड़ी एवं ग्राम गाड़ाहेट में विभिन्न विकास कार्यों का समस्त ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में विधायक हज़ारी लाल दांगी ने विधिवत् भूमिपूजन किया,जिसमें ग्राम हालाहेड़ी में ₹25 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन किया, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।