हैदरगढ़: मेहरबान मजरे बरावा गांव में जमीनी विवाद के चलते खूनी संघर्ष, एक की मौत, करीब एक दर्जन लोग घायल
कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के पूरे मेहरबान मजरे बरावा गांव में बुधवार को जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जमीन और मेड काटने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें 60 वर्षीय भगवानदीन की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।