सुल्तानपुर: जिले में 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले मतदाता पोस्टल बैलेट से निवास स्थान पर ही कर सकेंगे मतदान, ADM प्रशासन ने दी जानकारी
सुलतानपुर के अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ला ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले मतदाताओं को मतदान के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने बताया कि 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले मतदाताओं को अपने निवास मतदान करने के लिए फॉर्म-12D भरना होगा।