ऊंचाहार: पासिन का पुरवा मतरौली गाँव में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के पासिन का पुरवा मतरौली गांव में रविवार की सुबह, संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।गांव निवासी हरकेश की 16 वर्षीय पुत्री कुसुम का शव घर के भीतर कमरे की छत में लगे पंखे के हुक से साड़ी के सहारे लटकते पाया गया।पुलिस घटना के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है।