🚨 रांची–गुमला हाईवे पर दिखा ‘दैत्याकार’ वाहन, देखने उमड़ी हजारों की भीड़!
रांची–गुमला हाईवे पर इन दिनों एक विशालकाय Cyclization Reactor लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। करीब 41 मीटर लंबा और सैकड़ों टन वजनी यह भारी-भरकम औद्योगिक उपकरण विशेष Heavy-Haul ट्रेलर से ओडिशा के पारादीप पोर्ट से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इसे रोजाना महज 15–20 किलोमीटर की रफ्तार से आगे बढ़ाया जा रहा है। रास्ते में इसकी ऊंचाई और चौड़ाई के कारण कई जगह बिजली के तार, पेड़ों की डालियां और सड़क के अवरोध हटाने पड़ रहे हैं।
इतने विशाल आकार की इस मशीन को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वाकई, सड़क पर चलता यह विशाल औद्योगिक उपकरण किसी अजूबे से कम नहीं! 😲
#वायरलगाड़ी #Ranchi #Gumla #Jashpur #HeavyHaul #CyclizationReactor #Odisha #Jharkhand #ViralNews #HeavyTransport
Jashpur, Jashpur | Aug 28, 2026