मखदुमपुर: टोल प्लाजा के पास शादी का कार्ड देकर लौट रहे व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर घायल
पटना गया मुख्य मार्ग जहानाबाद टोल प्लाजा के पास मखदुमपुर से शादी का कार्ड देकर लौट रहे एक व्यक्ति को एक तेज रफ़्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर कर दिया जिसके बाद घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बुधवार सुबह करीब 10 बजे इलाज जारी है।