महोबा: रिकवाहा गांव के एक अधेड़ ने अज्ञात कारणों से किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Apr 1, 2026 महोबा के रिकवाहा गांव निवासी 55 वर्षीय घासीराम नामक अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने अधेड़ का प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया है।