कोल: अलीगढ़ में शराब ठेका संचालक ने नियमों की उड़ाई धज्जियां, कावड़ यात्रा मार्ग पर खुलेआम बिकी शराब
Koil, Aligarh | Feb 15, 2026 अलीगढ़ में शराब ठेका संचालक ने नगर निगम के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ाई है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के द्वारा कावड़ मार्ग पर मीट व शराब की दुकानों को बंद कराने के आदेश दिए गए थे। नगर आयुक्त के आदेशों के बावजूद शहर के प्रमुख और कावड़ यात्रा मार्ग पर शराब के ठेके खुले नजर आए हैं।