कोल: सूतमील चौराहे पर शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी पर कावड़ियों से अभद्रता का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
Koil, Aligarh | Feb 15, 2026 थाना बन्ना देवी क्षेत्र के सूतमील चौराहे पर शराब के नशे में धुत पुलिस कर्मी पर कावड़ियों से अभद्रता करने का आरोप लगा है। शराब के नशे में लड़खड़ाते शराबी का वीडियो कांवड़ियों के द्वारा बना कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी वर्दी पहनकर शराब के नशे में धुत लड़खड़ाता दिखाई दे रहा है।