पिपरा: पिपरा में राजस्व महा अभियान के तहत 24 हजार आवेदन अपलोड, गुरुवार से होगा निष्पादन कार्य
Pipra, Supaul | Jun 17, 2026 पिपरा प्रखंड में 11 जून से 17 जून तक संचालित राजस्व महा अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के अपलोडिंग कार्य में प्रशासन ने उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। अंचलाधिकारी (सीओ) उमा कुमारी ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से कुल 26,286 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 24 हजार से अधिक आवेदनों को बुधवार दोपहर तक पोर्टल पर अपलोड कर दिया