बस्ती समाचार
थाना सोनहा पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 06 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, ₹12,265 नकद और ताश के पत्ते बरामद
पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह के आदेश के क्रम में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्यामकान्त के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी रुधौली श्री अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना सोनहा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
थानाध्यक्ष सोनहा श्री महेश सिंह एवं उ0नि0 जय प्रकाश चौरसिया की संयुक्त पुलिस टीम ने दिनांक 09.11.2026 को ग्राम भानपुर के शक्तिनगर मोहल्ले में (लल्लू अग्रहरि के घर के पीछे) छापेमारी कर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 06 अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
बरामदगी विवरण:
फड़ से बरामद राशि: ₹11,000/-
जामा तलाशी से बरामद राशि: ₹1,265/-
कुल बरामद नकद: ₹12,265/-
अन्य सामग्री: 52 अदद ताश के पत्ते
की गई कानूनी कार्रवाई:
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सोनहा में मु0अ0सं0 272/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#न्यूज़ #फेसबुक
Basti, Basti | Nov 10, 2026