मोहम्मदी: मोहम्मदी में मिशन शक्ति केंद्र की पहल: टूटते परिवारों को जोड़ने वालों का सम्मान, लिया गया फीडबैक
मोहम्मदी-खीरी। परिवारों को टूटने से बचाने और आपसी विवादों का समाधान कराने की दिशा में कोतवाली मोहम्मदी स्थित मिशन शक्ति केंद्र एवं परिवार परामर्श केंद्र ने सराहनीय पहल की। केंद्र की ओर से विशेष सम्मान एवं फीडबैक कार्यक्रम आज शुक्रवार को दोपहर करीब 2:00 बजे आयोजित किया गया।