बक्सर: गौ तस्करी में बक्सर के जदयू उपाध्यक्ष समेत 7 पशु तस्कर 33 मवेशियों संग करहगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Sep 17, 2025 रोहतास जिले के करहगर थाने की पुलिस ने सासाराम चौसा पथ पर करगहर बाजार से ट्रक पर लदे 33 मवेशियों के साथ 7 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामला 14-15 सितंबर की रात को बताई जा रही है। करगहर थानाध्यक्ष कमलनयन पान्डेय के अनुसार पकड़े गए लोगों में बक्सर जिला के चौसा प्रखंड के चौसा निवासी 20 सूत्री सदस्य जदयू का जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा भी शामिल है।