हज़ारीबाग: खजांची तालाब पहुंचे विधायक प्रदीप प्रसाद, गोताखोरों की मदद से युवक का शव निकाला
खजांची तालाब में डूबे युवक हसन का शव आज गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल पर चौपारण से गोताखोरों की टीम बुलाई गई थी। मौके पर पहुंचे विधायक प्रदीप प्रसाद ने प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कल शाम से युवक तालाब में डूबा था, लेकिन प्रशासन द्वारा शव निकालने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार