बागीदौरा: पिपलोद गाँव में पक्की सब माइनर की मांग को लेकर किसानों में रोष, पानी के अभाव में फसलें प्रभावित
बड़ोदिया क्षेत्र के पिपलोद माइनर नहर का लंबे समय से निर्माण नहीं होने एवं कच्ची माइनर भी बंद होने के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार नहर में पिछले करीब एक माह से पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे सैकड़ों बीघा जमीन पर ककड़ी और खरबूजे की खड़ी फसलें सूखने लगी हैं।लेम्प्स अध्यक्ष भरत पटेल ने आज बुधवार दोपहर 1बजे बताया कि समय पर