सांगानेर: जयपुर में IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले तीन सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, लाखों का हिसाब और मोबाइल बरामद
जयपुर के खोरा बिसल थाना इलाके में एक मकान पर पुलिस ने दबिश देकर आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले तीन सटोरियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वहीं पुलिस ने मौके से लाखों रुपए के हिसाब किताब की डायरी सहित बड़ी संख्या में अन्य उपकरण भी जप्त किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन कमिश्नर ओम प्रकाश निर्देशन में गठित एक स्पेशल टीम ने एक मकान में दबिश दी।