शामली: शामली जिले में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 253 वाहनों के काटे चालान
Shamli, Shamli | May 6, 2026 बुधवार की शाम 4 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर एसपी के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 253 वाहनों के चालान किए, जिनमें से 205 चालान हेलमेट से संबंधित रहे। विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान भी चलाया गया।