ग्वालियर गिर्द: अचलेश्वर महादेव में पुजारियों ने भक्त से की अभद्रता और मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर में 40 वर्षों से भोलेनाथ की सेवा करने वाले राजेश बोहरे के साथ पुजारियों ने अभद्रता कर मारपीट कर दी। मामला 29 मार्च का है, जब राजेश प्रसाद चढ़ाने मंदिर पहुँचे थे। पता चला है कि पुजारी गौरव कटारे ने न केवल प्रसाद को अपमानजनक ढंग से मंदिर में फेंका, बल्कि विरोध पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए राजेश के साथ मारपीट भी की।