खंडवा: 13 साल में 30 करोड़ खर्च, फिर भी सड़क बदहाल! दंडवत पहुंची कांग्रेस, 193 करोड़ की लागत पर उठे सवाल
खंडवा-मूंदी के 38 किलोमीटर लंबे मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी दंडवत प्रणाम करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और सड़क निर्माण की मांग उठाई. पिछले 13 वर्षों में सड़क के रखरखाव पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद इसकी हालत नहीं सुधरी है. 153 करोड़ रुपये की लागत से प्रस