कांके: पटना: गोरखा चौक के पास नेपाली युवती से दुष्कर्म के विरोध में गोरखा समाज का प्रदर्शन
Kanke, Ranchi | Aug 8, 2025 गोरखा चौक के पास शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पटना में नेपाली मूल की युवती के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में गोरखा समाज ने प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी संख्या में गोरखा समाज के लोग मौजूद रहे और हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और त्वरित न्याय की मांग की।