💖 प्यार के आगे झुकी जमाने की दीवार! घरवालों ने नहीं दी मंजूरी, तो अरवल के सूर्य मंदिर में प्रेमी जोड़े ने रचाई शादीमुख्य खबर:पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के ठाकुर गांव निवासी सुशील मोची के पुत्र रविंद्र कुमार और भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बरहमपुर गांव निवासी दिनेश मोची की पुत्री सुषमा कुमारी ने अपनी बरसों पुरानी प्रेम कहानी को सच कर दिखाया है।दोनों के बीच सालों से फोन पर बातचीत होती थी और प्यार परवान चढ़ा। जब परिजनों ने इस रिश्ते को मंजूरी नहीं दी, तो दोनों ने हार नहीं मानी। प्रेमी जोड़े ने अरवल के मोथा स्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर पहुंचकर भगवान को साक्षी मानकर विधि-विधान से शादी रचाई। रविंद्र ने सुषमा की मांग भरकर उसे अपनी जीवनसंगिनी बनाया और दोनों एक नई जिंदगी की शुरुआत के लिए आगे बढ़ गए हैं।हैशटैग्स: #LoveStory #PatnaNews #BhojpurNews #ArwalSuryaMandir #TrueLove #SocialMediaViral #BiharNews Public ki Awaz Public Ki Awaz - News
Arwal, Arwal | Jul 2, 2026