बहराइच: बहराइच जिले में ANM ने दिया धरना, CHC अधीक्षक पर लगाए आरोप
बहराइच जिले में शनिवार को भारी संख्या में ANM जिला मुख्यालय पहुंची, धरनास्थल पर CMO संजय कुमार से तीखी बहस हुई। ANM ने CHC अधीक्षक को हटाने की मांग की, शोषण का आरोप लगाया। CMO ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन ANM डटी रहीं। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर प्रदीप सिंह मौजूद रहे।