बहराइच: शाहपुर खुर्द में पुरानी रंजिश के चलते दंपति ने मां-बेटी पर किया हमला, बुजुर्ग महिला घायल
बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर खुर्द गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दंपति ने मां-बेटी पर हमला कर दिया। खेत से गन्ना छीलकर लौट रही बुजुर्ग महिला भुना देवी और बेटी मंजू पर दंपति ने धारदार हथियार से वार किया। बुजुर्ग का सिर फट गया, बेटी को मामूली चोट आई। घायलों का बहराइच मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मामले की जाच जारी है।