सहारनपुर में हिन्दू संगठन से जुड़े कुछ युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भगवा गमछा डाले युवक रात के समय घंटाघर और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े युवक-युवतियों से पूछताछ करते और उन्हें वहां से हटाते दिखाई दे रहे हैं।