गुमला: लक्ष्मण नगर काली मंदिर के पास दिखा नाग-सांप का जोड़ा, देखने उमड़ी भीड़
Gumla, Gumla | Apr 19, 2026 शहर से सटे लक्ष्मण नगर काली मंदिर के पास पिछले तीन दिनों से नाग-सांप का एक जोड़ा लोगों के बीच चर्चा और कौतूहल का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद खेतों में यह जोड़ा अक्सर दिखाई देता है, जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार एक सांप नाग है, जबकि दूसरा “धमना सांप” बताया जा रहा है।