एटे गांव शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे उस वक्त तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एनटीपीसी कंपनी के कर्मी कंटेनर समेत अन्य सामान उतारने पहुंचे। इसे लेकर हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया और कंपनी के कर्मियों को घेर लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना ग्राम सभा की अनुमति के एनटीपीसी द्वारा जेसीबी, कंटेनर लाकर रखना नियम के विपरीत।