मुरैना नगर: तरुण हत्याकांड: नेहरू पार्क से कलेक्ट्रेट तक खटीक समाज का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मुरैना में तरुण हत्याकांड को लेकर खटीक समाज में आक्रोश है।आज भारतीय खटीक समाजजन नेहरू पार्क पर एकत्रित हुए और रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे,जहां प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोषियों को फांसी, मृतक परिवार को आर्थिक सहायता, नौकरी, सुरक्षा और आवास की मांग की गई। लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जायेगा।