अररिया: बादाम के खेत में स्कॉर्पियो से 288 लीटर बीयर बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Araria, Araria | Jun 6, 2026 अररिया आरएस थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के आईएस मोर के समीप से एक स्कॉर्पियो का पीछा करते हुए नर्सिंग कॉलेज के समीप पहुंचे, जहां स्कॉर्पियो शावर ने अपनी वहान को बादाम के खेत मैं छोड़कर फरार हो गया। जब पुलिस टीम ने उक्त वाहन की तलाशी ली तो वहान से 24 कार्टून बियर की बोतल बरामद हुई। जिसका कुल वजन 288 लीटर बताया जा रहा है।