बारा: काटी गांव से दो बच्चों संग महिला लापता, हफ्ते भर बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, पति परेशान
घूरपुर थाना क्षेत्र के काटी गांव से एक महिला अपने दो बच्चों के साथ घर का सामान लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।पीड़ित पति लगातार थाने का चक्कर लगा रहा है और पुलिस से बच्चों को सकुशल बरामद करने की गुहार लगा रहा है।आज रविवार दोपहर 2:00 बजे केआसपास मीडिया के सामने न्याय की गुहार लगाई।