बेगूसराय: बेगूसराय के मोहम्मदपुर में फिर गैंगवार, गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल
बेगूसराय में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में गैंगवार और ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। बाइक सवार अपराधियों ने तीन युवकों का करीब एक किलोमीटर तक पीछा करते हुए अंधाधुंध गोलियां चलाईं और फिर एक युवक को घेरकर ईंट-पत्थरों से बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।