विधानसभा में जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना ने अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से की भेंट भोपाल स्थित मध्यप्रदेश विधानसभा में जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना ने आज माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच जनसंपर्क विभाग से जुड़े विभिन्न विषयों और सूचनाओं के प्रभावी संप्रेषण पर चर्चा हुई।