सिरोही: वेलांगरी सतापुरा हनुमानजी मंदिर में वार्षिक मेले में पंचमुखी हनुमान प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sirohi, Sirohi | Apr 24, 2026 कालंद्री के समीपवर्ती गांव वेलांगरी स्थित सतापुरा हनुमानजी मंदिर का वार्षिक मेला शुक्रवार को आयोजित हुआ। इस अवसर पर सिरोही जिले की एकमात्र पंचमुखी हनुमान प्रतिमा को विशेष आंगी से सजाया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। मेले के लिए मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी और सजे पांडालों से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा।