राजगढ़ी: डीएम ने कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित यमुनोत्री क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं की बहाली के लिए तेजी से कार्रवाई की जा रही है
यमुनोत्री धाम की यात्रा को सुचारू व सुरक्षित संचालन तथा क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित सुविधाओं की बहाली को लेकर डीएम ने कलक्ट्रेट नियंत्रण कक्ष से निरंतर निगरानी के साथ संबंधित अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिए। डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने नियंत्रण कक्ष में एसपी अर्पण यदुवंशी तथा अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्ष की।