पूरनपुर: घुघचाई में ईद-उल-अजहा पर्व के अवसर पर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
पूरनपुर, घुघचाई थाना पुलिस ने ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर फ्लैग मार्च किया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने मुख्य बाजार, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई।