हरदा: हरदा में सर्वाइकल कैंसर से बचाव की बड़ी पहल, 5996 बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया गया
Harda, Harda | Apr 22, 2026 जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए तेजी से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। 22 अप्रैल तक जिले में कुल 5996 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाया जा चुका है, जो तय लक्ष्य का करीब 89 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि 14 वर्ष से 15 वर्ष 3 माह तक की बालिकाओं का टीकाकरण जरूर कराएं, ताकि बेटियों का भविष्य सुरक्षित बनाया जा सके।