शिवपुरी शहर में शनिवार की दोपहर अचानक मौसम ने करवट बदली और दोपहर करीब 12 बजे आए भीषण तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि शहर के व्यस्ततम पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में एक फल का ठेला हवा में उड़ गया, जिससे आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई।