रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी की वृंदावन कॉलोनी में गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे, रिपोर्ट दर्ज
रामगंजमंडी की वृंदावन कॉलोनी में रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी झगड़े में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में सुमित मीणा के सिर में चोट आई, जबकि दूसरे पक्ष के अंकुश शर्मा भी घायल हो गए।